Rabri Recipe – रबड़ी कैसे बनाएं || आसान तरीका

गर्मियों के मौसम में रबङी सभी को बहुत अच्छी लगती है और इसे हम घर पर आसानी से बना सकते है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ लच्छेदार स्वादष्टि दूध की रबङी (Rabri Recipe) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। जो कि बहुत ही आसान है और खाने में बहुत ही स्वादष्टि लगती है। यह रबङी बहुत ही लच्छेदार और गाढ़ी बनती है। तो आप जरूर बनाइये और जरूर खाइये।

रबङी कैसे बनाये – Rabdi Kaise Banaen

Contents

Rabri Recipe

⋅रबङी बनाने (Milkmaid Rabri) के लिए सामग्री

  • 2 लीटर दूध
  • 90 ग्राम चीनी
  • बारीक कटे बादाम
  • ·बारीक कटे पिस्ता
  • बारीक कटे काजू
  • 1 छोटा चम्मच इलायची

रबङी बनाने की विधि – Rabri Banane Ki Vidhi

  • सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और कङाही के थोङा घी लगा देंगे।
  • उसमें हम दूध डालेंगे।
  • अब हम दूध का उबाल लेंगे।
  • अब हम दूध में 2 छोटा चम्मच दही डालेंगे।
  • इससे रबङी में लच्छे आते है।
  • जैसे-जैसे दूध उबलता है वैसे-वैसे दूध पर मलाई आती है। हम उस मलाई को कङाही के किनारे लगाते जाएगें।
  • दूध को अकेला ना छोङ इसमें कङछी चलाते रहें।
  • कङछी चलाने से दूध तली में नहीं लगेगा।
  • दूध में 7-8 बार मलाई आयेगी आप उसे कङाही के किनारों पर लगाते जाए।
  • इससे रबङी बहुत ही ज्यादा लच्छेदार बनती है।
  • इसे बनने में 20-22 मिनट लगेंगे और हमारी रबङी में बहुत बङे-बङे लच्छे आएगें।
  • अब हम कङाही के साथ लगी मलाई को खुरचकर उतार लेंगे और दूध में मिक्स कर देंगे।
  • अब हम इसमें 90 ग्राम चीनी और 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालेंगे।
  • अब हम इसे फिर से उबालेंगे क्योंकि चीनी अपना पानी छोङ देती है।
  • जब दूध में अच्छा सा उबाल आ जाए तो हम गैस का ऑफ कर देंगे।
  • अब हम इसे 10-15 मिनट तक ठंडा करना है।
  • दही से यह बिल्कुल भी नहीं फटता है।
  • हमारी लच्छेदार रबङी तैयार है।
  • अब रबङी को एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब हम इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे।
  • 1 घंटे बाद हमारी रबङी गाढ़ी और अच्छी हो जाएगी।

रबङी को सर्व कैसे करें-

  • रबङी को सुंदर कटोरियों में डालें।
  • रबङी के ऊपर बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालें।
  • आप चाहे तो आप इसमें काजू भी डाल सकते है।

ये भी पढ़े – Rabri Recipe in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं