प्याज के पराठें कैसे बनाते है – pyaz ke prathen kaise banta hai

आप जरूर सादे पराठे खा-खा कर पक गए होंगे। क्यों ना हम स्पेशल परांठे बनाकर खाए। जी हाँ स्पेशल परांठे जो कि है प्याज के परांठे। यह पराठे खाने में इतने स्वाद होते है कि आप बाकी सभी पराठों का स्वाद भूल जाएगें। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ प्याज के पराठें कैसे बनाते है,  की सबसे सरल विधि शेयर कर रहे है जो की बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब है। अगर आप एक बार यह परांठे खायेंगे तो हमेशा याद रखेंगे।

प्याज के पराठें कैसे बनाते है

प्याज के परांठे कैसे बनाते है-

Contents

प्याज के परांठे बनाने की सामग्री

  • एक बङी कटोरी आटा
  • 4-5 बारीक कटे प्याज
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच हींग
  • एक चम्मच जीरा
  • 2 काली पिसी हुई काली मिर्च
  • बारीक कटा धनिया पत्ता
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच लाल मिर्च

प्याज के पराठें बनाने की विधि – Pyaz Ka Paratha Banane Ki Vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे। उस बर्तन में हम एक कटोरी गेहूँ का आटा, बारीक कटे प्याज, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हींग, एक
  • चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, पिसी हुई काली मिर्च, बारीक कटा धनिया पत्ता और लाल मिर्च डालेंगे।
  • अब इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लेंगे।
  • थोङा-थोङा पानी डालते हुए इसे अच्छे से गूंथ लेंगे।
  • आटा हमें ज्यादा गीला नहीं रखना है क्योंकि कई बार नमक पानी छोङ देता है।
  • आटा को गूंथते समय उसमें एक चम्मच तेल डाल देते है।
  • जब हमारा आटा अच्छे से गूंथ जाए तब हाथ में थोङा सा घी लेकर गूंथे हुए आटे पर लगा देंगे और उसे कुछ वक्त के लिए रख देंगे, जिससे हमारा आटा बिल्कुल मुलायम (Soft) हो जाए।
  • कुछ समय बाद आटा बिल्कुल मुलायम (Soft) हो जाएगा और हम परांठे बनाना शुरू कर सकते है।
  • परांठे बनाने के लिए हम सबसे पहले गैस ऑन (On) करेंगे और उस पर एक तवा कर देंगे।
  • अब हम उस तवे पर घी लगाएगें जिससे हमारा परांठा तवे से चिपके नहीं।
  • तवे को गर्म करने के लिए गैस का आंच कम होना चाहिए।
  • अब हम परांठा बनाने शुरू (Start) करते है।
  • सबसे पहले हम गूंथे हुए आटे की लोईयां बनाएगें और लोई को हम थोङा सूखा आटा लगायेंगे।
  • अब हम इसे हल्के हाथों से बेल लेंगे।
  • लोई को बेलते समय उस पर थोङा घी भी लगाएगें और उसे अच्छी तरह घूमा-घूमा बेल लेंगे।
  • आप इसे किसी भी शेप (Shape) में बेल सकते है गोल या त्रिकोणीय।
  • इस तरह हम सभी लोईयों को बेल लेंगे।
  • जब हम सारी लोईयाँ बेल लेंगे तब हम पराठों को सेक लेंगे।
  • पराठों को कम आंच पर सेकना है।
  • जब एक तरफ से पराठा हरा भूरा सीक जाए तो हम उसे पलट देंगे।
  • जिस तरफ से पराठा भूना हुआ उस पर हम घी लगाएगे और उसे वापस पलट देंगे और दूसरी तरफ भी घी लगायेगे।
  • पराठों को सकते समय उसे हल्के हाथों से दबाएगें।
  • जब हमारा परांठा अच्छे से सीक जाए तब हम उसे तवे से उतरा लेंगे और उसे पर थोङा सा घी और लगाएंगे।
  • इसी तरह हम सारे परांठे सेक लेंगे।
  • अब हम इन परांठो को दही या हरी मिर्च की चटनी के साथ सर्व करेंगे।

सुझाव

  • आटा गूंथते समय आटे को ज्यादा गीला न करें।
  • परांठे को कम आंच पर सेके।

ये भी पढ़े –

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं