Pudina Juice – पुदीना जूस कैसे बनाएं

गर्मियों में पुदीना बहुत लाभदायक होता है। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ पुदीना जूस (Pudina Juice) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

Pudina Juice

Contents

पुदीना जूस कैसे बनाएं – Pudina ka juice kaise banate hain

Pudina Juice

पुदीना जूस बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम पुदीने के पत्ते
  • आठ चम्मच चीनी
  • 1 नींबू का रस
  • एक चैथाई नमक

पुदीना जूस बनाने की विधि – Pudina Ka Juice Banane ki Vidhi

  • सबसे पहले में पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह धो लेंगे।
  • अब हम एक मिक्सी जार लेंगे और पुदीना के पत्ते डाल देंगे।
  • साथ ही हम इसमें चीनी, आधा कप और नमक भी डाल देंगे।
  • अब हम इन सब चीजों को पीस लेंगे।
  • आप चाहे तो जूस में दूध भी डाल देंगे।
  • अगर आप जूस में दूध डाल रहे है तो आप इसमें नमक नहीं डाल सकते है और चीनी की मात्रा भी ज्यादा लगेगी।
  • अब हम जूस को छान लेंगे।
  • इसके लिए हम एक छलनी लेंगे और उसके नीचे एक बर्तन रख देंगे।
  • अब जूस को छलनी में डालेंगे।
  • जूस को छानने से पुदाने का कचरा बाहर निकल जाता है और साफ जूस नीचे बर्तन में चला जाता है।
  • अब हम इसमें नींबू का रस डाल देंगे।

पुदीना जूस को सर्व कैसे करें

  • पुदीना जूस को कांच के गिलास में निकालें।
  • जूस के गिलास के ऊपर पुदीना की पत्तियाँ लगाएं।
  • फिर आप जूस में छोटे टुकङे डालकर सर्व करें।

ये भी पढ़े – Pudina Juice Recipe in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं