पोहा बनाने की विधि – Poha Recipe in Hindi

हैलो फ्रेंड्स, इस आर्टिकल में हम आपके साथ पोहा बनाने की रेसिपी (Poha Recipe in Hindi) शेयर कर रहें है। इस रेसिपी से आप बिल्कुल मार्केट स्टाइल पोहा बना सकते है। यह रेसिपी बहुत ही आसान और स्वादिष्ट है। तो चलिए पोहा बनाना शुरू करते है-

पोहा कैसे बनाते है – Poha Kaise Kanate Hai

Contents

पोहा बनाने की विधि

⋅पोहा बनाने की सामग्री

  • 2 कप पोहा
  • 4 हरी मिर्च
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच सरसों
  • आधा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 चम्मच चीनी
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 5-6 करी पत्ता

पोहा बनाने की विधि – Poha Banane Ki Vidhi

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें पोहा डाल देंगे। पोहे को हम तीन बार धोएंगे ताकि पोहा बिल्कुल साफ हो जाए।
  • पोहा को हमें पानी में भिगोकर नहीं रखना है। जल्दी-जल्दी से पानी से धो लेना है। अब हम एक प्लेट लेंगे और उसमें पोहा को फैलाकर रख देंगे।
  • पोहे को पानी निकालने के लिए निचोड़ना नहीं है। अगर थोड़ा पानी रह जाता है तो उसे छोड़ देना है क्योंकि पोहा पानी सोख लेता है।
  • 10 मिनट में पोहा बिल्कुल खिल जाएगा और सारा पानी सोख लेगा।
  • अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमें सरसो डाल देंगे।
  • जब सरसों चटकने लगेगी तब हम इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल देंगे।

Poha Recipe in Hindi

  • इन सभी चीजों को हम आधी मिनट तक पका लेंगे। फिर हम इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल देंगे और सभी चीजों को मिक्स कर देंगे।
  • अब हम इसमें प्याज डाल देंगे। प्याज को जल्दी पकाने के लिए हम इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे और मिक्स कर देंगे।
  • नमक डालने के बाद हमें प्याज को एक मिनट तक पकाना है।
  • 1 मिनट बाद हम इसमें पोहे डाल देंगे। पोहे के साथ ही हम इसमें एक चम्मच चीनी, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को हम अच्छे से मिक्स कर लेंगे। मिक्स करने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे और पोहे के ऊपर प्लेट लगा देंगे।
  • 2 मिनट बाद हम प्लेट हटा देंगे और हमारे पोहे बनकर बिल्कुल तैयार है। आप इसे नींबू, हरा धनिया और भुजिया के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़े – Poha Recipe in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं