Poha Recipe – पोहा कैसे बनाएं || जबरदस्त रेसिपी

अगर आपको कुछ नमकीन खाने का मन है तो आप झटपट पोहा बना सकते है। इसलिए आज हम आपके साथ पोहा (Poha Recipe) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बच्चे भी बना सकते है। तो आप इसे जरूर ट्राई करें।

Poha Recipe

पोहा कैसे बनाएं (How to Make Poha)

Contents

Poha Recipe

पोहा (Poha) बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम पोहा
  • 1 नींबू का रस
  • 4 बङे चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • आधा कप मूंगफली के दाने
  • 1 आलू कटा हुआ
  • आधा चम्मच राई
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • आधा कप मटर
  • धनिया पत्ता
  • आधा चम्मच गर्म मसाला

पोहा बनाने की विधि (Poha Recipe)

  • सबसे पहले पोहे को हम धो लेंगे।
  • फिर पोहे में से हम सारा पानी निकाल देंगे।
  • अब हम पोहे को 5 मिनट के लिए रख देंगे।
  • 5 मिनट बाद पोहा अपने आप थोङा बहुत पानी जो बचा था सोख लेगा।
  • अब हम पोहे में नींबू का रस डाल देंगे।
  • अब हम पोहे में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे।
  • फिर हम इन्हें अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे।
  • तेल में हम मूंगफली के दानों को सेंक लेंगे।
  • जब दाने सुनहरे हो जाए तब हम उन्हें तेल से निकाल लेंगे और उसी तेल में हम राई डाल देंगे।
  • ⋅जब राई पक जाए तब हम इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल देंगे।

Breakfast in Hindi

  • जब प्याज सुनहरे हो जाए तब हम इसमें मटर के दाने, चीनी, आलू और स्वादानुसार नमक डाल देंगे।
  • अब हम इन्हें अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • 10-12 मिनट में सभी सब्जियाँ अच्छे से पक जाएगी।
  • अब हम इसमें पोहा डाल देंगे।
  • पोहे के साथ हम इसमें मूंगफली के दाने भी डाल देंगे।
  • 7-8 मिनट बाद हमारा पोहा बिल्कुल तैयार है।

पोहे (Pohe) को सर्व कैसे करें-

  • ⋅पोहे को कटोरी में निकालें।
  • पोहे के ऊपर काजू सजाकर रखें।
  • ⋅पोहे के ऊपर थोङी धनिया पत्ती लगाकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें

भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं

टमाटर का जूस कैसे बनाएं

चना दाल कैसे बनाएं

पनीर की सब्जी कैसे बनाएं

तरबूज का जूस कैसे बनाएं

नमकीन चावल कैसे बनाएं

मूंग दाल कैसे बनाएं

मीठा दलिया कैसे बनाएं