Papaya Juice Recipe – पपीते का जूस कैसे बनाएं

दोस्तों पपीते का जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी और लाभदायक होता है। यह जूस बहुत ही अच्छा और स्वादष्टि बनता है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ पपीता जूस (Papaya Juice Recipe) की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह जूस घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। पपीते का जूस प्रोटीनों से भरपूर होता है जिससे हमारे शरीर (Body) की कई बीमारियों से हमें छुटकारा मिलता है।

पपीते का जूस कैसे बनाएं – Papite ka Juice Kaise Banaen

Contents

Papaya Juice Recipe

⋅पपीते का जूस बनाने की सामग्री

  • आधा पपीता
  • एक गिलास दूध
  • 5-6 चम्मच चीनी
  • बारीक कटे काजू, बादाम और केसर
  • इलायची पाउडर
  • बर्फ

पपीते का जूस बनाने की विधि – Papaya Juice Recipe in Hindi

  • सबसे पहले हम पपीते को अच्छी तरह धो लेंगे।
  • पपीते को छिल कर हम इसे छोटे-छोटे टुकङों में काट लेंगे।
  • अब हम मिक्सर (Mixer) में कटा हुआ पपीता डालेंगे।
  • मिक्सर में हम इलायची पाउडर और चीनी डालेंगे।
  • फिर हम पपीते का जूस निकाल लेंगे।
  • अब हम इसमें दूध डालेंगे।
  • इसके बाद हम फिर से पपीते के जूस को मिक्स करेंगे।
  • अब हम इस जूस में आइस (Ice) डालेंगे।
  • अब हम आइस को जूस में अच्छे से मिक्स करेंगे।

जूस को सर्व कैसे करें

  • सबसे पहले हम दो सुंदर कांच के गिलास लेंगे।
  • उनमें जूस डालेंगे।
  • सजावट के लिए हम इसमें काजू, बादाम और केसर डालेंगे।
  • अगर आप चाहे तो आप इसमें किशमिश भी डाल सकते है।
  • फिर आप इनमें दो बर्फ के टुकङे और डाल दे।

पपीते के जूस के फायदे – Papaya Juice Benefits in Hindi

  • पपीते का जूस पीने से मोटापा कम होता है।
  • इससे स्किन पर चमक आती है।
  • पीपते का जूस शरीर के दर्द को कम करता है।
  • पपीते के जूस में विटामिन सी और ई होता है जिससे हमारे शरीर का सिस्टम (System) ठीक रहता है।
  • इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़े – Papaya Juice Recipe

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं