संतरे का जूस बनाने की विधि – Orange Juice Recipe in Hindi

सर्दी का मौसम आते ही पूरे मार्केट में संतरे की खुश्बू फैल जाती है और सभी को यह फल पसंद भी है। इसलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है-गुणकारी संतरे के जूस (Orange Juice Recipe in Hindi)। इसका सेवन काफी लाभदायक भी माना जाता है। तो चलिए जानते है कि संतरे का जूस कैसे बनाते है-

Orange Juice Recipe in Hindi

संतरे का जूस कैसे बनाते है – Orange Juice Kaise Banate Hain

Contents

Orange Juice Recipe in Hindi
Orange Juice Recipe in Hindi

संतरे का जूस बनाने की विधि  – Orange Juice banane ki vidhi

पहली विधि

  • सबसे पहले हम संतरों को अच्छे से धो लेंगे क्योंकि कई बार संतरों पर मिट्टी लगी होती है और जब हम इसे छिलते है तो मिट्टी साथ ही चली जाती है।
  • संतरों को धोने के बाद हम इन्हें छील लेंगे।
  • छीलने के बाद हम संतरों के अंदर के बीजों को भी निकाल लेंगे क्योंकि संतरे के बीज कङवे होते है इससे जूस में भी थोङी-थोङी कङवाहट आ जाती है।
  • बीजों को निकालने के बाद हम इसे मिक्सी जार के अंदर डाल देंगे।
  • संतरों के साथ हम इसमें आधा गिलास पानी और आधा कप चीनी भी डाल देंगे।
  • अगर आपको चीनी नहीं पसंद है तो आप चीनी को स्कीप भी कर सकते है।
  • सभी चीजों को डालने के बाद हम मिक्सी को ऑन करके संतरों का जूस निकाल लेंगे।
  • जूस निकालने के बाद हम एक बर्तन लेंगे और उस पर एक छलनी रख लेंगे।
  • फिर हम जूस को छलनी में डाल देंगे इससे संतरों के छिलके छलनी में रह जाएगें और जूस बर्तन में निकल जाएगा।
  • कई बार छलनी में जूस इकट्ठा हो जाता है इसलिए हम छलनी वाले जूस को चम्मच से चलाकर नीचे के बर्तन में निकाल लेंगे।
  • जूस को निकालने के बाद हम इसे गिलास में डाल देंगे।
  • आप चाहे तो इसमें काला नमक भी डाल सकते है इससे जूस का टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है।

संतरे का जूस निकालने की दूसरी विधि

  • दूसरी विधि में हम संतरे का जूस मिनी हेंड जूसर में निकालेंगे।
  • इसके लिए हम संतरों को बीच से काट लेंगे और उनके अंदर से बीज भी निकाल लेंगे।
  • बीज निकालने के बाद हम इसे कप के ऊपर वाले सांचे पर रखकर हल्का-हल्का घुमाएंगे।
  • इससे संतरे का सारा जूस कप में चला जाएगा और संतरे में बिल्कुल भी रस नहीं बचेगा।
  • जब सारा जूस कप में निकल जाएगा तब हम इसमें गिलास में डालकर सर्व करेंगे।

संतरे का जूस निकालने की तीसरी विधि

  • अगर आपके पास मिक्सी या मिनी हेंड जूसर भी नहीं है तो आप इस विधि को भी अपना सकते हो।
  • इस विधि में हम एक संतरा लेंगे और संतरे को ऊपर से बिल्कुल थोङा सा काट लेंगे।
  • ऊपर से काटने के बाद हम एक चम्मच लेंगे और जहाँ से हमने काटा है वहाँ से चम्मच को संतरे के अंदर ले जाएंगे।
  • चम्मच अंदर ले जाने के बाद हम चम्मच को घुमाएंगे और संतरे को अंदर से बिल्कुल खोखला कर देंगे।
  • फिर हम पहली विधि फिर से अपनायेंगे और एक बर्तन लेंगे, उसके ऊपर छलनी रख देंगे।
  • छलनी के अंदर संतरे का जूस निकाल लेंगे और चम्मच से दबाते हुए सारा जूस बर्तन में निकाल लेंगे।
  • जूस निकालने के बाद हम इसे गिलास में डालकर सर्व करेंगे।
  • आप इन रेसिपी को जरूर ट्राई करें और हेल्थी रहें।

संतरे के जूस के फायदे – Benefits of orange juice

  • संतरे का जूस हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • इससे चेहरे में निखार आता है
  • संतरे का जूस हमारे शरीर को रोगों से लङने की शक्ति प्रदान करता है।
  • इससे केंसर का खतरा नहीं होता है।
  • इस जूस को पीने से ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • सबसे बङा फायदा इस जूस का यह है कि यह जूस हमें स्वस्थ और वजन घटाने में सहायक होता है।

ये भी पढ़े – Orange Juice Recipe in Hindi

गाजर का जूस कैसे बनाएं अनार का जूस कैसे बनाएं गोंद का हलवा कैसे बनाएं

भटूरे कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि