मिसल पाव बनाने की विधि – Misal Pav Recipe in Hindi

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मिसल पाव बनाया जाता है और इसे अंकुरित चनों से बनाया जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपके साथ मिसल पाव बनाने की रेसिपी (Misal Pav Recipe in Hindi) शेयर कर रहें है। इस रेसिपी से आप बहुत स्वादिष्ट मिसल पाव बना सकते है। तो चलिए मिसल पाव बनाना शुरू करते है-

मिसल पाव कैसे बनाते है – Misal Pav Kaise Banate Hai

Contents

मिसल पाव बनाने की विधि

⋅मिसल पाव बनाने की सामग्री

  • आधा कप मोठ दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 चम्मच तेल
  • आधा चम्मच सरसों के दाने
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • 5-6 करी पत्ता
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 बारीक कटे हुए प्याज
  • आधा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • चुटकीभर हींग
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • एक चौथाई गरम मसाला
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया

मिसल पाव बनाने की विधि – Misal Pav Banane Ki Vidhi

  • सबसे पहले हम दाल को अच्छे से धो लेंगे। फिर हम इसमें 1 गिलास पानी डालकर 10 घंटे के लिए भीगने के लिए रख देंगे।
  • 10 घंटे बाद हम एक छलनी लेंगे और उसमें एक कपड़ा रख देंगे। कपड़े के अंदर में दाल डाल देंगे और कपड़े से ढक देंगे।
  • छलनी के नीचे एक कटोरी रख देंगे। ताकि दाल को हवा लगती रहे।
  • दाल को हम रातभर कपड़े में ही रखेंगे। सुबह दाल अंकुरित हो जाएगी।
  • दूसरे दिन हम दाल को कूकर के अंदर डाल देंगे। इसमें हम 1 कप पानी, आधा छोटा चम्मच नमक और हल्दी पाउडर डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद कुकर की एक सीटी लगवा लेंगे। 1 सीटी लगने लगने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे।
  • अब हम एक कड़ाही लेंगे और इसमें तेल डाल लेंगे। जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें सरसों के दाने डाल देंगे।

Misal Pav Recipe in Hindi

  • जब सरसो के दाने चटकने लगेंगे तब हम इसमें जीरा डाल देंगे।
  • जीरा डालने के बाद हम गैस का फ्लैम कम कर देंगे और इसमें धनिया पाउडर, करी पत्ता, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को हम थोड़ा सा भून लेंगे। फिर हम इसमें 2 टमाटर डाल देंगे।
  • टमाटर को जल्दी पकाने के लिए हम इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे।
  • इन मसालों को हम लगातार चलाते हुए पका लेंगे। जब मसाले तेल छोड़ने लग जाएंगे तब हम इसमें दाल डाल देंगे।
  • साथ ही हम इसमें 3 कप पानी और गरम मसाला डाल देंगे। इन सभी चीजों को हम इसे से मिक्स करके 4-5 मिनट तक पका लेंगे।
  • 5 मिनट बाद हम गैस बंद कर देंगे और इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डाल देंगे।
  • हमारा मिसल पाव बनकर बिल्कुल तैयार है। आप इसे नमकीन, बूंदी और सेव के साथ सर्व करें।
  • इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

ये भी पढ़े – Misal Pav Recipe in Hindi

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं