मावा बर्फी कैसे बनाएं – Mawa Barfi Recipe in Hindi

अगर आप कुछ मीठा खाने का सोच रहे है तो आप सोचिए मत! जल्दी से बनाइयें स्वादिष्ट मावा बर्फी (Mawa Barfi Recipe in Hindi)। जी हाँ दोस्तो इसे बनाना बहुत ज्यादा आसान है और खास बात तो ये है कि आप इसे बहुत जल्दी बना सकते है। तो आप इसे जरूर ट्राई करें।

Mawa Barfi Recipe in Hindi

मावा बर्फी कैसे बनाएं (Mawa Barfi)

Contents

Mawa Barfi Recipe in Hindi

मावा बर्फी बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम मावा
  • 200 ग्राम चीनी
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच घी

मावा बर्फी बनाने की विधि (Mawa Barfi Recipe in Hindi)

  • सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे और उसमें मावा डाल देंगे।
  • मावा डालने के बाद हम इसमें चीनी डाल देंगे।
  • अब हम मावा को हाथों से मसल लेंगे इससे मावा अलग-अलग हो जाएगा।
  • फिर हम गैस को ऑन कर देंगे और मावा और चीनी को मिक्स करेंगे।
  • हमें गैस की आंच कम रखनी है।
  • कुछ समय बाद मावा पिघलने लगेगा।
  • जब मावा कङाही छोङ देगा तब हमारा मावा बिल्कुल पक जाएगा।
  • मावा को पकने में 8-10 मिनट लगेंगे।
  • अब हम एक प्लेट लेंगे और प्लेट के चारों कोनों में घी लगा देंगे।
  • फिर हम इस प्लेट में मावा को डाल देंगे।
  • मावा डालने के बाद हम इसे चम्मच की मदद से दबाकर समतल कर लेंगे।
  • हम इसे 2-3 घंटे के लिए रख देंगे।
  • 2-3 घंटे बाद हम बर्फी को काट लेंगे।
  • अब हम बर्फी के ऊपर इलायची पाउडर डाल देंगे।
  • हमारी मावा बर्फी बिल्कुल तैयार है।

ये भी पढ़ें

पोहा कैसे बनाएं

आम की आइसक्रीम कैसे बनाएं

स्वादिष्ट पेङा कैसे बनाएं

राजमा चावल कैसे बनाएं

बालूशाही कैसे बनाएं

बिस्कुट केक कैसे बनाएं