Matar Paneer Recipe – मटर पनीर की सब्जी कैसे बनाएं

फ्रेंड्स मटर पनीर तो सबको पसंद होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ मटर पनीर (Matar Paneer Recipe) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह बहुत ज्यादा स्वादिष्ट बनती है। आप इसे जरूर बनाएं। एक बार खाएंगे तो कभी नहीं भूलेंगे।

Matar Paneer Recipe

Contents

मटर पनीर (Matar Paneer Recipe) कैसे बनाएं

Matar Paneer Recipe

मटर पनीर (Matar Paneer Recipe) बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 1 कटोरी मटर
  • आधा चम्मच गर्म मसाला
  • 5 चम्मच तेल
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • बारीक कटा धनिया
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बारीक कटे टमाटर
  • आधा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • आधा चम्मच नमक

मटर पनीर बनाने की विधि (Matar Paneer Banane Ki Vidhi)

  • इसके लिए हम एक कङाही लेंगे और उसमें दो चम्मच तेल डालेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम इसमें जीरा डाल देंगे।
  • जीरा जब भून जाएगा तब हम इसमें प्याज डाल देंगे।
  • जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तब हम इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल देंगे।
  • हम इसमें बारीक कटा टमाटर भी डाल देंगे।
  • अब हम इसमें नमक डाल देंगे।
  • फिर हम इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे।
  • अब हम इसे 3-4 मिनट पकाएंगे।
  • जब यह सभी चीजें पक जाए तब हम इसे मिक्सी जार में डालकर इसे पीस लेंगे।
  • अब हम कङाही में तीन चम्मच तेल और जीरा डाल देंगे।

Matar Paneer Recipe in Hindi

  • जब जीरा भून जाए तब हम इसमें पीसा हुआ मिश्रण डाल देंगे।
  • अब हम इसे अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • फिर हम इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल देंगे।
  • अब हम इसे 5-6 मिनट तक पकाएंगे।
  • हमें इसे लगातार चलाते रहना है।
  • अब हम मसाले में मटर और पनीर डाल देंगे।
  • अब हम इसमें 1 कप पानी डाल देंगे।
  • फिर हम इसमें गर्म मसाला और बारीक कटा धनिया डाल देंगे।
  • अब हम इसे अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • हम मटर पनीर को 5-6 मिनट तक पकाएंगे।

मटर पनीर (Matar Paneer) को सर्व कैसे करें

  • मटर पनीर को एक प्लेट में निकालें।
  • आप इसमें काजू भी डाल सकते है।
  • आप मटर पनीर को पूरी या परांठे के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें

भिंडी की सब्जी कैसे बनाएं

पोहा कैसे बनाएं

चना दाल कैसे बनाएं

पनीर की सब्जी कैसे बनाएं

नमकीन चावल कैसे बनाएं

नमकीन दलिया कैसे बनाएं

मीठा दलिया कैसे बनाएं