मैंगो शेक बनाने की विधि – Mango Shake Recipe in Hindi

गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में आम की खूश्बू फैल जाती है और हम सब बाजार से आम लाकर उसका जूस बनाते है और बड़े चाव से पीते है। आम का जूस भी अच्छा होता है लेकिन उसमें कुछ ऐसी चीजें डाल दें जो उसके स्वाद को और बढ़ा दे तो कैसा होगा। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ मैंगो शेक बनाने की रेसिपी (Mango Shake Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। तो चलिए मैंगो शेक बनाना शुरू करते है-

Mango Shake Recipe

मैंगो शेक कैसे बनाते है (Mango Shake Kaise Banate Hain)

Contents

Mango Shake
Mango Shake

मैंगो शेक बनाने की सामग्री

2 गिलास मिल्कशेक के लिए
1 गिलास दूध
आधी कटोरी चीनी
1 आम
5 कटे हुए बादाम
6-7 कटे हुए काजू
10 किसमिश
बर्फ के टुकड़े

मैंगो शेक बनाने की विधि (Mango Shake Banane Ki Vidhi )

  • सबसे पहले हम आम को अच्छी तरह धो लेंगे ताकि उस पर लगी धूल हट जाए। फिर हम आम को छील लेंगे।
  • आम को छीलने के बाद हम आम को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। फिर हम एक मिक्स जार लेंगे और उसमें आम के टुकड़े डाल देंगे। कुछ आम के टुकड़े हम बचा लेंगे जिससे हम मिल्कशेक को गार्निश करेंगे।
  • आम के अंदर हम दूध डाल देंगे और साथ ही इसमें बर्फ के टुकड़े और चीनी भी डाल देंगे। फिर हम मिक्सी को चलाकर आम का जूस निकाल लेंगे।
  • हमारा गाढ़ा मैंगो शेक बिल्कुल तैयार है। अब हम मिल्कशेक को सर्व करेंगे। इसके लिए हम मिल्कशेक को गिलास में डाल लेंगे।
  • मिल्कशेक के ऊपर कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालकर सर्व करें। ड्राई फ्रूट के ऊपर हम बारीक कटे आम के टुकड़े लगा देंगे।
  • आप चाहे तो यहाँ ड्राई फ्रूट स्कीप भी कर सकते है।
  • बाजार में जो लोग मिल्कशेक बनाते है उसमें आइसक्रीम जरूर डालते है अगर आपके पास आइसक्रीम उपलब्ध है तो आप वो भी इसमें डाल सकते है।
  • अगर आप चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करते है तो मिल्कशेक टेस्टी के साथ-साथ हैल्थी भी बनता है और उसका गाढ़ापन भी मिलता है।
  • अगर आपके पास आम खट्टा है तो आप इसमें चीनी ज्यादा डालें।
  • तो मैंगो शेक जरूर बनाइए और सबसे अपनी तारीफ सुनिए।

Mango Shake Recipe in Hindi

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

दही भल्ले कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

फाफङा कैसे बनाएं

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

दाल बाटी चूरमा कैसे बनाएं