Mango Juice – आम का जूस बनाने की विधि

गर्मियों में अगर खाने के बाद आम का जूस हो जाए तो स्वाद ही स्वाद है। आज की पोस्ट में हम आपके लिए आम का जूस (Mango Juice) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह जूस बहुत ही शानदार और लाजवाब बनता है। यह जूस बङी ही आसानी से घर में बनाया जा सकता है। आप जरूर बनाइयें और जरूर पिलाइए।

आम का जूस कैसे बनाते है – Aam Ka Juice Kaise Banate Hai

Contents

Mango Juice

आम का जूस बनाने के लिए सामग्री -Mango Juice Recipe

  • 3 आम
  • 1 कप चीनी
  • 4 कप दूध
  • 2 चम्मच मलाई
  • 7 बादाम
  • केसर

आम का जूस बनाने की विधि – Aam Ka Juice Banane Ki Vidhi

  • सबसे पहले हम आमों को अच्छी तरह धो लेंगे।
  • फिर हम इन आमों को छिलकर इनके छोटे-छोटे टुकङे काटेंगे।
  • फिर हम एक मिक्सी जार (Mixer Jar) लेंगे और उसमें सारे कटे हुए टुकङे को डाल लेंगे।
  • अब हम इसमें चीनी डालेंगे।
  • अब हम इन सभी चीजों में दूध डाल देंगे।
  • आप इसमें क्रीम (Cream) का उपयोग (Use) भी कर सकते है।
  • अगर आप इसमें क्रीम का उपयोग (Use) नहीं करना चाहते है तो आप इसमें मलाई भी डाल सकते है।
  • अब हम इसमें बादाम डालेंगे।
  • इसी मिश्रण में हम इलायची पाउडर डाल देंगे।
  • अब हम इसमें बर्फ (Ice) के टुकङे डाल देंगे।
  • आप जितना पसंद करे उतने ही टुकङे बर्फ डालें।
  • अब इन सभी चीजों को हम 1 मिनट के लिए ढ़क कर छोङ देंगे।
  • फिर हम मिक्सी को ऑन करके जूस बनाएगें।
  • अब हमारा जूस बिल्कुल तैयार है।
  • इसमें बहुत अच्छे झाग आए है।
  • अगर आपकी जूसर (Juicer) थोङा छोटा है तो आप जूस को दो भागों में बाँट (Divide) लीजिए।
  • अब हमारा बाजार जैसा आम का जूस तैयार है।

आम के जूस को सर्व कैसे करें-

  • सबसे पहले आप तीन बङे गिलास लें।
  • उनमें जूस को डालें।
  • अब हम इसे पर थोङी-थोङी करके बर्फ (Ice) डालेंगे।
  • जूस के ऊपर हम थोङे-थोङे बारीक कटे बादाम डालेंगे।
  • इससे इसका टेस्ट (Test) दुगुना हो जाता है।
  • आप चाहे तो बादाम की जगह अपनी पसंद के किसी भी सूखे मेवों का उपयोग कर सकते है।
  • जूस में आप साबुत बादाम भी रखें।
  • जूस के गिलास के साथ लगते हुए तीन छोटे कटे आम के पीस (Grind) रखें।
  • अब आप जूस के ऊपर कुछ केसर भी लगाएं।
  • इस तरह जूस को सजाकर टेबल पर सर्व करें।

आम का जूस खराब होने से कैसे बचाएं – Mango Juice Recipe in Hindi

  • अगर आप आम का जूस बनाकर रखना चाहते है तो आप जूस को खुला ना रखें।
  • आप जूस को किसी बर्तन में ढक कर रख सकते है।
  • अगर आपने जूस में ज्यादा दूध डाला है तो आप इसे 1 दिन से ज्यादा नहीं रख सकते।
  • अगर आपको जूस को 3-4 दिन तक रखना है तो आप जूस में दूध ना डालें

ये भी पढ़े – Mango Juice

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं