मलाई कोफ्ता बनाने की विधि – Malai Kofta Recipe in Hindi

आजकल मलाई कोफ्ता तो सबको बहुत पंसद होते है क्योंकि मलाई कोफ्ता मुँह में जाने के बाद बिल्कुल घुल जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता की रेसिपी (Malai Kofta Recipe in Hindi)। जो आप आसानी से बना सकते है। तो चलिए बनाना शुरू करते है।

Malai Kofta Recipe in Hindi

मलाई कोफ्ता कैसे बनाते है

Contents

MALAI KOFTA
Malai Kofta Recipe in Hindi

कोफ्ता बनाने की सामग्री

  • 2 उबले हुए आलू
  • 150 ग्राम पनीर
  • बारीक कटा हुआ धनिया
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच गर्म मसाला
  • 5 चम्मच मैदा
  • कटे हुए काजू

प्यूरी के बनाने की सामग्री

  • 5 चम्मच तेल
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 लौंग
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 हरी इलायची
  • 7-8 काली मिर्च
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच चीनी
  • आधा कप मलाई
  • नमक स्वादानुसार

कोफ्ता बनाने की विधि (Kofta Recipe in Hindi)

  • सबसे पहले हम आलू को अच्छे से उबाल लेंगे। आलू बिल्कुल भी कङा नहीं रहना चाहिए। आलू को उबालने के बाद हम आलू को 1 घंटे के लिए रख देंगे।
  • ऐसा करने से आलू के अन्दर की सारी नमी खत्म हो जाएगी और कोफ्ता बनाने में आसानी रहेगी।
  • 1 घंटे के बाद हम एक बर्तन लेंगे जिसमें हम आलू को अच्छे से मसल लेंगे और उसमें पनीर डाल देंगे।
  • पनीर डालने के बाद हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया डाल देंगे।
  • फिर हम इसमें आधा चम्मच से कम नमक, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला और मैदा डाल देंगे। इन सभी चीजों को डालने के बाद हम इसे दोनों हाथों से अच्छे से गूंथ लेंगे।
  • सभी चीजों को गूंथने के बाद हम इस मिश्रण की कोफ्ता के साइज की लोईया तोङ लेंगे आप इसे बङी-छोटी अपने अनुसार कर सकते है।

Malai Kofta Recipe in Hindi

  • लोईयां तोङने के बाद हम एक लोई लेंगे और उसे गोल करके दबा लेंगे। दबाने के बाद हम इसमें कटे हुए 2-3 काजू इसके अंदर रखेंगे और दोनों हाथों से इसे गोल कर लेंगे।
  • ध्यान रखें कोफ्ता में कोई भी क्रेक नहीं रहना चाहिए वरना तेल में डालते ही ये फट जाएगा।
  • गोल करने के बाद हम एक कटोरी लेंगे और उसमें 1 कप आटा डाल देंगे। आटे के अंदर हम गोल किया हुआ कोफ्ता डालेंगे और इसके चारों तरफ आटा लगा लेंगे।
  • आटा लगाने के बाद हम हाथों से एक बार फिर इसे गोल करेंगे और अलग प्लेट में रख देंगे इसी तरह हम सारे कोफ्ता बना लेंगे।
  • सारे कोफ्ता बनाने के बाद हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम एक-एक करके सारे कोफ्ता तेल में डाल देंगे। जैसे ही कोफ्ता हम तेल में डालेंगे तभी हम गैस को मीडियम कर देंगेे।
  • क्योंकि ज्यादा आंच पर कोफ्ता बाहर से जल्दी पक जाएगा और अन्दर से कच्चा रह जाएगा।
  • जब कोफ्ता को डाले हुए 2 मिनट हो जाए तब हम इन्हें पलटेंगे और दोनों तरफ से पका लेंगे।
  • कोफ्ता को पकाने में लगभग 6-7 मिनट लग जाएंगे।
  • हमारे कोफ्ता बिल्कुल तैयार है।

प्यूरी बनाने की विधि

  • कोफ्ता के अंदर की प्यूरी बनाने के लिए हम एक कङाही लेंगे और उसमें 3 चम्मच तेल डाल देंगे।
  • तेल डालने के बाद हम इसमें जीरा, तेजपत्ता, हरी इलायची, लौंग और काली मिर्च डाल देंगे।
  • इन सभी चीजों को डालने के बाद हम इसमें प्याज और टमाटर डाल देंगे।
  • टमाटर के साथ ही हम इसमें आधा चम्मच नमक डाल देंगे और ढ़क देंगे। 3 मिनट ढककर पकाने के बाद हम मिक्सी जार के अंदर इस मसाले को डाल देंगे और महीन पीस लेंगे।
  • फिर हम कङाही में बचा हुआ तेल डाल देंगे तेल के साथ ही हम इसमें 2 चम्मच मक्खन डाल देंगे। जब मक्खन पिघल जाए तब हम इसमें प्यूरी डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • प्यूरी डालने के बाद हम इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल देंगे और मिक्स कर देंगे।
  • सभी चीजों को मिक्स करने के बाद हम इस पर ढक्कन लगाकर 3 मिनट तक पकाएंगे।
  • 3 मिनट बाद हम इसमें चीनी और मलाई डाल देंगे।
  • अगर आप प्यूरी में चीनी पसंद नहीं करते है तो आप यहाँ 1 चम्मच साॅस भी डाल सकते है।
  • अगर आपके पास मलाई नहीं है तो आप इसकी तरह कूकिंग क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • मलाई डालने के बाद हम इसे मिक्स कर देंगे और इसे 3 मिनट तक ढककर पकाएंगे। इससे प्यूरी का तेल ऊपर आ जाएगा।
  • 3-4 मिनट बाद तेल ऊपर आ जाएगा और हमारे प्यूरी बनकर बिल्कुल तैयार है।
  • अब यहाँ पर हम गैस बंद कर देंगे और प्यूरी के ऊपर बारीक कटा हुआ धनिया डाल देंगे।

मलाई कोफ्ता सर्व कैसे करें

  • जैसा कि हम सबको पता है कि जब हमें मलाई कोफ्ता सर्व करना होता है तभी हम कोफ्ता के ऊपर प्यूरी डालते है पहले नहीं।
  • इसे सर्व करने के लिए हम एक प्लेट लेंगे और उसमें 3-4 कोफ्ता नहीं लेंगे और उसके ऊपर प्यूरी डाल देंगे।
  • हमें कोफ्ता के ऊपर इतनी प्यूरी डालनी है कि कोफ्ता अच्छी तरह प्यूरी के अंदर डूब जाए।
  • प्यूरी डालने के बाद हम इस पर आधा चम्मच मलाई डाल देंगे और गर्मागर्म सर्व करेंगे।
  • आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • मलाई कोफ्ता में सबसे महत्वपूर्ण बात ये होती है कि कोफ्ता पर लगाने वाली प्यूरी ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अगर प्यूरी गाढ़ी होती है तो कोफ्ता के अंदर
  • प्यूरी को टेस्ट जाता नहीं है और वह अलग ही पङी रहती है।
  • प्यूरी में एक ही तेजपत्ता डालें क्योंकि ज्यादा डालने से इसका टेस्ट खराब हो जाता है।

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

भटूरे कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं