मैकरोनी बनाने की विधि – Macaroni Recipe in Hindi

नाश्ते में कुछ मसालेदार और टेस्टी खाना है तो आप इसे रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इस पोस्ट में हम आपके साथ मैकरोनी बनाने की रेसिपी (Macaroni Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। आप इसे आसानी से घर में मिलने वाले सामान से ही बना सकते है। इसमें बहुत सारी सब्जियाँ डाल जाती है इसलिए ये काफी हेल्थी भी है। इसलिए आप इसे रेसिपी को जरूर बनाइए। तो चलिए मैकरोनी बनाना शुरू करते है-

Macaroni Recipe in Hindi

Contents

मैकरोनी कैसे बनाते है (Macaroni Kaise Banate Hain)

Macaroni
Macaroni Recipe in Hindi

मैकरोनी बनाने की सामग्री (Macaroni Banane Ki Samagri)

  • डेढ़ लीटर पानी
  • 2 कप मैकरोनी
  • डेढ़ चम्मच नमक
  • 3 चम्मच तेल
  • आधा चम्मच अदरक लहसून का पेस्ट
  • आधा चम्मच नमक
  • 1 प्याज
  • आधा चम्मम पिज्जा हरब
  • डेढ़ चम्मच लाल मिर्च साॅस
  • 4 टमाटर
  • 4 चम्मच टोमैटो केच्प
  • आधा कप चीज़
  • 1 गाजर
  • आधी फूल गोभी
  • 1 शिमला मिर्च
  • 2 हरी मिर्च
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

मैकरोनी बनाने की विधि (Macaroni Banane Ki Vidhi)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें डेढ़ लीटर पानी डाल देंगे। जब पानी उबल जाएगा तब हम इसमें डेढ़ चम्मच नमक नमक डाल देंगे।
  • नमक डालते ही पानी जल्दी-जल्दी उबलने लगेगा तब हम इसमें मैकरोनी डाल देंगे। हमें मकरोनी को तब तक पकाना जब तक ये साॅफ्ट ना हो जाए।
  • आप जो मैकरोनी इस्तेमाल कर रहे है उस मैकरोनी के पैकेट के पीछे मैकरोनी उबलने का टाइम लिखा होता है। आप उस समय तक मैकरोनी को उबालें।
  • क्योंकि अलग-अलग ब्राण्ड की मैकरोनी को उबालने की समय अवधि में अलग ही होती है और अगर आप लोकल मैकरोनी इस्तेमाल कर रहे है तो आपको मैकरोनी को उबालने में लगभग 9-10 मिनट लगेंगे।
  • आप मैकरोनी को खाकर भी देख सकते है कि मैकरोनी पकी या नहीं। या फिर आप मैकरोनी को तोङकर देख लीजिए। अगर मैकरोनी स्पंजी हो गई तो मैकरोनी अच्छे से पक चुकी है।
  • जब तक मैकरोनी उबल रही है तब तक हम टमाटर को छोङकर सभी सब्जियों को बिल्कुल बारीक कटा लेंगे। टमाटर को हम मिक्स जार में डाल उसकी प्यूरी बना लेंगे।
  • मैकरोनी पकने के बाद हम इसे छान लेंगे यानी मैकरोनी का पानी निकाल देंगे और उसे एक प्लेट में निकाल रख देंगे। अब हम मैकरोनी के लिए तङका बनाएंगे।
  • इसके लिए हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाएगा तब हम इसमें जीरा डाल देंगे।
  • जीरा के साथ ही हम इसमें अदरक लहसून का पेस्ट और हरी मिर्च डाल देंगे। इन सभी चीजों को हम 1 मिनट तक भूनेंगे।
  • 1 मिनट भूनने के बाद हम इसमें प्याज डाल देंगे। प्याज को भी हम 1 मिनट तक पकाएंगे और फिर इसमें आधा चम्मच नमक, काली मिर्च पाउडर और पिज्जा हरब डालकर इसे मिक्स कर देंगे।

Macaroni Recipe in Hindi

  • इन मसालों को 2 मिनट तक पकाएंगे। 2 मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें सारी काटी हुई सब्जियाँ डाल देंगे। सब्जियों को भी 2 मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें लाल मिर्च का साॅस डाल देंगे।
  • अगर आप बच्चों के लिए बना रहे है तो इसे ना डालें। अगर आपके पास चिली साॅस नहीं है तो आप साबुत लाल मिर्च को मिक्सी जार में पीस कर उसे भी इस्तेमाल कर सकते है। चिली साॅस को 1 मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें टमाटर की प्यूरी डाल देंगे।
  • टमाटर को 2 मिनट पकाने के बाद हम इसमें टोमैटो केच्प डाल देंगे। जिससे मैकरोनी में खट्टा-मीठा टेस्ट आएगा।
  • फिर हम इसमें धनिया पत्ता डाल देंगे। इससे मैकरोनी में बहुत ही बढ़िया और फ्रेश टेस्ट आता है। अब हम इसमें चीज़ डाल देंगे।
  • हमें इस मसाले को कम आंच पर तब तक पकाना है जब तक सारी चीज़ पिघल ना जाए। 2 मिनट में सारी चीज़ पिघल जाएगी।
  • अब हम इसमें मकरौनी डाल देंगे और मिक्स कर देंगे। अब हम इसमें आधा कप पानी डाल देंगे और 1 मिनट तक पका लेंगे।
  • हमारी मैकरोनी बिल्कुल तैयार है। अगर आप इसे 1 या 2 घंटे बाद सर्व कर रहे है तो आप इसमें पानी थोङा ज्यादा डाल दें क्योंकि चीज पानी में सोख लेती है।
  • अगर आप इस रेसिपी में चीज़ इस्तेमाल नहीं कर रहें है तो आप इसकी जगह मलाई भी इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप मलाई या चीज़ दोनों ही इस्तेमाल नहीं करते है तो भी मैकरोनी बहुत टेस्टी बनेगी।
  • अगर आप चीज़ इस्तेमाल नहीं कर रहे है तो लाल मिर्च साॅस कम डालें।

ये भी पढ़े

ब्रेड का हलवा कैसे बनाएं

दही भल्ले कैसे बनाएं

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

फाफङा कैसे बनाएं

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

दाल बाटी चूरमा कैसे बनाएं