Gajar Juice – गाजर का जूस कैसे बनाएं

फ्रेंड्स गाजर का जूस बहुत ज्यादा गुणकारी होता है। इसलिए डाॅक्टर ज्यादातर गाजर का जूस पीने की ही सलाह देते है। गाजर का जूस (Gajar Juice) घर पर बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ गाजर का जूस बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप गाजर का जूस जरूर पीयें क्योंकि यह जूस आपको बहुत हेल्दी रखेगा।

गाजर का जूस कैसे बनाएं – Gajar ka Juice Kaise Banaen

Contents

Gajar Juice

गाजर का जूस बनाने की सामग्री

  • 4-5 गाजर
  • 2-3 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक

गाजर का जूस बनाने की विधि – Carrot Juice Recipe in Hindi

  • सबसे पहले गाजर को अच्छी तरीके से धो लेंगे।
  • फिर हम गाजर को अच्छी तरह छील लेंगे।
  • जिससे गाजर के ऊपर किसी भी तरीके का कचरा न रहे।
  • इसी तरह सभी गाजरों को हम इस प्रकार छील लेंगे।
  • अब हम गाजर के छोटे-छोटे टुकङे करेंगे।
  • आप ध्यान रखिएगा कि गाजर के टुकङे बङे न हो क्योंकि बङे टुकङों से जूस निकालने में हम दिक्कत होती है।
  • अब हम इसे मिक्सी जार के अंदर डालेंगे।
  • गाजर का जूस वजन कम करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
  • आप गाजर का जूस बनाते वक्त और भी चीजे डाल सकते हो जैसे संतरा आदि।
  • इसके बाद हम इसमें एक गिलास पानी डालेंगे।
  • अगर आप इसमें पानी नहीं डालते है तो गाजर अच्छे से बारीक नहीं होगी।

Gajar Juice Banane ki Vidhi

  • इन गाजरों का हम एक मुलायम मिश्रण होने तक अच्छे से पिसते रहेंगे।
  • 2-3 मिनट बाद गाजर अच्छे से पिस जायेंगी।
  • अब हम गाजर के जूस को कचरे से अलग करेंगे।
  • इसके लिए हम एक छलनी लेंगे।
  • छलनी के नीचे हम एक साफ बर्तन रखेंगे।
  • अब हम हमारा पेस्ट उस छलनी में डाल देंगे।
  • अब गाजर के इस मिश्रण को हाथों से दबाते हुए इसका जूस नीचे वाले बर्तन में निकाल लेंगे।
  • अगर आपके आप छलनी नहीं तो आप इसे कपङे में निचोङ कर भी निकाल सकते है।
  • छलनी में जो गाजर का छिलका बचा है आप उसे फेंकिए मत आप उसमें धनिया मिर्च मसाला डालकर और आटा डालकर उसके परांठे बना सकते है। वो बहुत ही हेल्थी होते है।
  • अब हम इसमें 2-3 चम्मच नींबू का रस डालेंगे।
  • फिर हम इसमें चुटकी भर नमक डालेंगे।
  • आप इसमें काले नमक का उपयोग भी कर सकते है।
  • अब हमारा गाजर का जूस बिल्कुल तैयार है।
  • अगर आप इसे ठंडा सर्व करेगें तो यह बहुत ही अच्छा लगेगा।

गाजर के जूस के फायदे – Benefits of Carrot Juice  &  Carrot Juice Health Benefits

  • गाजर का जूस मधुमेह (Diabetes) जैसे रोगों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारक है।
  • गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी तेज रहती है।
  • यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
  • गाजर का जूस पीने से हृदय संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है।
  • इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।
  • गाजर का जूस पीने से वजन घटता है।
  • गाजर के जूस पीने से बालों का झङना कम होता है।

वजन घटाने के लिए कैसे है लाभकारी गाजर का जूस (Carrot Juice for Weight Loss)

  • वजन घटाने के लिए गाजर का जूस बहुत उपयोगी है।
  • गाजर के जूस में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है।
  • इससे खाने पर कंट्रोल किया जाता है।
  • इससे कब्ज जैसे बीमारियों से छुटकारा मिलता है जिससे पेट संबंधी समस्याएँ नहीं होती है।

ये भी पढ़े – Gajar Juice

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं