डोसा कैसे बनाएं – Dosa Recipe in Hindi

आजकल डोसा तो हर किसी का पसंदीदा बन गया है। नमकीन में बच्चों के साथ बङों को भी डोसा (Dosa Recipe in Hindi) खाना बहुत पसंद होता है। इसलिए आप हम आपके साथ क्रिस्पी डोसा बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। कई बार डोसा तवे से चिपक जाता है परन्तु अगर आप इस रेसिपी को अपनायेंगे तो ये समस्या भी दूर हो जाएगी तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

 

Dosa Recipe in Hindi

Contents

डोसा कैसे बनाएं (Masala Dosa Recipe)

Dosa Recipe in Hindi
Dosa Recipe in Hindi

डोसा बनाने की सामग्री

  • 2 कप चावल
  • आधा कप चना दाल
  • 4-5 उबले हुए आलू
  • आधा कप उङद दाल
  • 2 बारीक कटे प्याज
  • 1 चम्मच सरसों के दाने
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 4-5 लहसून की कलियाँ पिसी हुई
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच सूखी मेथी

डोसा बनाने की विधि (Dosa Batter)

  • सबसे पहले हम एक बङा बर्तन लेंगे और उसमें चावल, चना दाल, उङद दाल और मेथी डाल देंगे।
  • फिर हम इसे 3-4 बार साफ पानी से धो लेंगे।
  • साफ पानी से धोने के बाद हम बर्तन में लगभग 1 लीटर पानी डालकर इन सभी चीजों को 4-5 घंटे के लिए भीगने के लिए रख देंगे।
  • अगर आप सभी चीजों को अलग-अलग बर्तनों में भीगोना चाहो तो आप अलग-अलग भी भिगो सकते हो।
  • 4-5 घंटे बाद हम दाल-चावल को मिक्सी में डालकर पीस लेंगे।
  • दाल-चावल को पिसने के लिए हमें पानी की जरूरत पङेगी इसके लिए हम वहीं पानी इस्तेमाल करेंगे जिसमें हम दाल-चावल को भिगोया था। इससे डोसा बनाने का मिश्रण बहुत अच्छा तैयार होता है।
  • दाल-चावल को पीसने के बाद हम इसे बर्तन में निकाल लेंगे और उसे 6-7 घंटे ढककर रख देंगे।
  • अगर आप डोसा ठंड में बना रहे हो तो आप बर्तन के चारों तरफ और ऊपर की ओर गर्म कपङा लगा दें।
  • यदि आप इसे मानूसन में बना रहे हो तो भी आप कपङे का इस्तेमाल जरूर करें। गर्मी में कपङे की कोई जरूरत नहीं है।
  • 6-7 घंटे के बाद हमारा मिश्रण बिल्कुल तैयार हो जाएगा।
  • अब हम डोसा के बीच में लगाने के लिए आलू का मसाला तैयार करेंगे।
  • इसके लिए हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल लेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम इसमें सरसों के दाने डाल देंगे।

Dosa Recipe in Hindi

  • जब सरसों के दाने पक जाए तब हम इसमें हरी मिर्च, प्याज, लहसून का पेस्ट और हल्दी डाल देंगे।
  • हम इन सभी को चीजों 2-3 मिनट तक पकाएंगे और फिर उसमें उबले हुए आलू डाल देंगे।
  • आलू के साथ ही हम यहाँ लाल मिर्च और नमक डाल देंगे।
  • फिर हम इसे 3-4 मिनट तक और पका लेंगे। 3-4 मिनट बाद हम इसे किसी भारी कटोरी या मथने से आलू को अच्छे से मसल लेंगे।
  • इससे आलू का मसाला बहुत ही अच्छा तैयार होता है।
  • अब हम डोसा के मिश्रण की तरफ जायेंगे।
  • डोसा के मिश्रण में हम थोङा-सा पानी और आधा चम्मच नमक डाल देंगे।
  • पानी हम इसलिए डाल रहे है क्योंकि 7-8 घंटे तक मिश्रण थोङा कङा हो गया था।
  • फिर हम एक तवा लेंगे और उसे गर्म कर लेंगे। ध्यान रखें तवा बिल्कुल गर्म होना चाहिए।
  • फिर हम तवे के ऊपर पानी डालकर उसे जल्दी-जल्दी किसी कपङे से पौंछ लेंगे।
  • ऐसा इसलिए करना होता है क्योंकि अगर हमें डोसा क्रिस्पी बनाना है तो तवा पहले गर्म, डोसा का मिश्रण डालते वक्त ठंडा और बाद में गर्म होना चाहिए।
  • फिर हम इस पर डोसा का मिश्रण डाल देंगे और उसे फैला लेंगे।
  • हमें डोसा पतला बनाना है इसलिए हम इसमें 2-3 चम्मच मिश्रण ही डालेंगे।
  • जब डोसा नीचे से थोङा पक जाए तब हम के ऊपर 1 चम्मच तेल डाल देंगे इससे डोसा आसानी से तवा छोङ देता है।
  • फिर हम डोसा के ऊपर आलू का मसाला रख देना है और डोसा को घूमाकर गोल कर देना है। जैसा मार्केट में मिलता है।
  • इसी तरह हम सारे डोसा बनाना लेंगे।
  • हमारा डोसा बिल्कुल तैयार है।

डोसा को सर्व कैसे करें-

आप डोसा को सांभर के साथ सर्व करें। क्योंकि डोसा सांभर के साथ बहुत अच्छा लगता है।
अगर आपके पास सांभर नहीं है तो आप इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व भी कर सकते है।

ये रेसिपी भी पढ़ें

गरम मसाला कैसे बनाएं

इडली कैसे बनाएं

आलू के परांठे कैसे बनाएं

पाव भाजी कैसे बनाएं

पिज्जा कैसे बनाएं

चाउमीन कैसे बनाएं

समोसे कैसे बनाएं