दाल ढोकली बनाने की विधि – Dal Dhokli Recipe in Hindi

गुजराती लोगों द्वारा सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दाल ढोकली आजकल सभी लोगों की पसंदीदा बन गई है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ दाल ढोकली बनाने की रेसिपी (Dal Dhokli Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। बच्चे भी इस रेसिपी को बड़े चाव के साथ खाते है। आप इसे लंच बनाएं या फिर डिनर में ये रेसिपी अपना कमाल जरूर दिखाएंगी। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। तो चलिए दाल ढोकली बनाना शुरू करते है-

Dal Dhokli Recipe

दाल ढोकली कैसे बनाते है – Dal Dhokli Kaise Banate Hain

Contents

dal dhokli Recipe Step by Step
Dal Dhokli Recipe Step by Step

दाल ढोकली बनाने की सामग्री

ढोकली बनाने की सामग्री

  • एक चैथाई चम्मच नमक
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 1 कटोरी गेहूँ का आटा
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चैथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच तेल

दाल बनाने की सामग्री

  • 1 कटोरी मूंग दाल
  • आधा कटोरी चना दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

दाल के तड़के के लिए

  • 4 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राई के दाने
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच अदरक लहसून का पेस्ट
  • 5-6 करी पत्ता
  • 2 प्याज
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चैथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला

दाल ढोकली बनाने की विधि – Dal Dhokli Banane Ki Vidhi

how to make dal dhokli1. सबसे पहले हम ढोकली बनाएंगे। इसके लिए हम एक बड़ा बर्तन या परात लेंगे और उसमें बेसन डाल देंगे। बेसन के अंदर स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और अजवाइन डाल देंगे।
2. अजवाइन को दोनों हाथों से मसलकर डालें ताकि उसकी खूश्बू एक्टिव हो जाए और अजवाइन का टेस्ट खुल कर आए।
3. सभी मसालों को मिक्स करने के बाद हम इसमें 2 चम्मच तेल डाल देंगे। इससे ढोकली साॅफ्ट बनेंगे और दाल का टेस्ट भी ढोकली के अंदर आसानी से चला जाएगा।


dal dhokli1. तेल डालने के बाद हम इसे फिर से मिक्स कर देंगे और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका आटा गूंथ लेंगे।
2. आटे को ज्यादा साॅफ्ट नहीं गूंथना है वरना ढोकली दाल में जाते ही घुल जाएगी और दाल का टेस्ट भी खराब हो जाएगा। आटे को थोड़ा सख्त ही रखें।
3. अब हम आटे को ढ़क कर साइड में रख देंगे ताकि आटा आराम कर लें। फिर हम इसकी ढोकली बनाएंगे।


dal dhokla recipe in hindi1. इसके लिए हम एक बार फिर आटे को गूंथ लेंगे और चिकना कर लेंगे। फिर आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लेंगे। सभी लोईयां बनाने के बाद हम ढोकली की शेप में लगाएंगे।
2. इसके लिए हम एक लोई अपने दोनों हाथों के बीच में रखें और हथेली से दबा देंगे, इससे लोई पतली हो जाएगी। फिर हम इसके बीच में छोटा से छेद कर देंगे। ताकि ढोकली अंदर तक पक जाए और दाल का टेस्ट भी अंदर चला जाए।
आप चाहें तो इसे बेलन से बेलकर भी इसकी ढोकली बना सकते है।


dal dhokla1. अब हम दाल बनाने की तैयारी कर लेते है। इसके लिए हम एक बर्तन लेंगे और उसमें मूंगदाल और चना दाल डाल देंगे।
2. दाल को अच्छे से तीन-चार बार पानी डालकर धो लेंगे। ताकि दाल पर लगी धूल साफ हो जाए। दाल को धोने के बाद हम इसमें 4 गिलास पानी डालकर गैस पर रख देंगे।
3. दाल को हमें 3-4 उबाल आने तक पकाना है। जब तक दाल उबल रही है तब तक हम ढोकली बना लेंगे।


how to make dal dhokli in hindi1.   15 मिनट तक हमारी दाल भी आधी पक जाएगी। अब इस स्टेज पर हम इसमें आधा चम्मच हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, करी पत्ता और नमक डाल देंगे।
2. सभी मसालों को मिक्स करने के बाद हम इसमें ढोकली डाल देंगे। ध्यान रखें जब दाल उबल रही हो तभी इसमें ढोकली डालनी है।
3. अगर आप ढोकली का आटा गूंथते समय तेल नहीं डालते है तो दाल में ढोकली डाल समय ढोकली एक दूसरे से चिपक जाएगी और दाल आटा-आटा हो जाएगी।
4. अब हम इसे ढक्कन लगाकर मीडियम फ्लैम पर पकने देंगे। जब तक दाल पक रही है तब तक हम इसका तड़का तैयार कर लेंगे।
5. बीच-बीच में दाल को चलाते रहें ताकि ढोकली नीचे न लगे और अगर दाल में पानी कम हो तो आप इसमें पानी डाल सकते है। पर हमें जितनी मात्रा में पानी लिया वो दाल ढोकली के लिए काफी है।


recipe of dal dhokli in hindi1. इसके लिए हम एक पैन लेंगे और उसमें 3 चम्मच तेल डाल देंगे। जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें राई और जीरा डाल देंगे।
2. जब राई और जीरा भून जाएंगे तब हम इसमें हरी मिर्च, अदरक लहसून का पेस्ट और करी पत्ता डाल देंगे। इन सभी को भी हम आधी मिनट तक भून लेंगे।
3. जब लहसून पक जाएगा तब हम इसमें प्याज डाल देंगे। प्याज डालने के बाद हम इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल देंगे।
4. ध्यान रखें हमने लाल मिर्च पाउडर और नमक पहले ही डाल दिया है इसलिए तड़के में इन मसालों का इस्तेमाल कम ही करना है।


daal dhokli1. इन सभी को दो मिनट भूनने के बाद हमारा तड़का बिल्कुल तैयार है। अब हम इसे ढोकली में डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
2. अगर आपको दाल ज्यादा गाढ़ी लग रही है तो आप इसमें पानी मिला सकते है। तड़का डालने के बाद हम इसे पांच मिनट तक और पकाएंगे और फिर गैस बंद कर देंगे।
3. हमारी दाल ढोकली बिल्कुल तैयार है।


gujarati dal dhokli1. आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते है। तो इस रेसिपी को बनाए और अपनो को खिलाएं।
2. दाल ढोकली को आप जीरा राइस, दही या फिर पापड़ के साथ ट्राई करें, मजा आ जाएगा।


Dal Dhokli Recipe in Hindi

ये भी पढ़े – Dal Dhokli Recipe in Hindi

पनीर बटर मसाला कैसे बनाते है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं