बेसन के भुजिया कैसे बनाएं – Besan Bhujia Recipe in Hindi

भुजिया तो सबको बहुत पसंद होते है। अगर भुजिया खाने है तो बाहर से क्यों लाए ? घर पर बनाकर क्यों न खाए ? जी हाँ घर पर बनेगें शानदार और बहुत ही ज्यादा टेस्टी बिल्कुल मार्केट स्टाइल भुजिया (Besan Bhujia Recipe in Hindi) ! तो आप इसे अपने घर पर जरूर ट्राई करें।

Besan Bhujia Recipe in Hindi

Contents

बेसन के भुजिया कैसे बनाएं (Namkeen Bhujia)

Besan Bhujia Recipe in Hindi

बेसन के भुजिया (Bhujia) बनाने की सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चैथाई हल्दी
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 9-10 साबुत धनिया

बेसन के भुजिया बनाने की विधि (Besan Bhujia Recipe in Hindi)

  • सबसे पहले हम बेसन को अच्छे से छान लेंगें।
  • फिर हम एक बर्तन लेंगे और उसमें बेसन डाल देंगे।
  • फिर हम बेसन में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और धनिया डाल देंगे।
  • अब हम इन सभी चीजों को मिलाकर हम इसे गूंथ लेंगे।
  • फिर हम इसे 10 मिनट के लिए रख देंगे।
  • इससे भुजिया बहुत ही अच्छे बनते है।
  • दस मिनट बाद हम एक हम हाथों पर थोङा पानी लगाकर आटे की लोईयां बना लेगें।
  • अब हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल लेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम एक जार लेंगे और उस पर लोई को रगङेंगे।
  • अगर आप चाहे तो यहाँ कद्दूकस का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • इससे कङाही में भुजिए निकल जाऐंगे।
  • जब भुजिया में तेल के जाघ आने बंद हो जाए तब हम भुजिया को निकाल लेंगे।
  • भुजिया को कम आंच पर पकाना है।
  • इसी तरह हम सारे भूजिया बना लेंगे।
  • तैयार है हमारे लाजवाब भुजिया।

ये भी पढ़ें

नारियल बर्फी कैसे बनाएं

दूध पेङा कैसे बनाएं

नारियल लड्डू कैसे बनाएं

स्वादिष्ट पेङा कैसे बनाएं

मावा बर्फी कैसे बनाएं

बालूशाही कैसे बनाएं