बालूशाही कैसे बनाएं – Balushahi Recipe in Hindi

एक बार खाएंगे तो बार-बार याद करेंगे। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ बालूशाही (Balushahi Recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप इसे आसानी से और झटपट बना सकते है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

Balushahi Recipe in Hindi

Contents

बालूशाही कैसे बनाएं (Balushahi Recipe)

Balushahi Recipe in Hindi

बालूशाही बनाने की सामग्री

  • 3 कप चीनी
  • 100 ग्राम मैदा
  • आधा कप घी
  • दो चुटकीभर बेकिग पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • आधा कप पानी
  • तेल या घी

बालूशाही बनाने की विधि (Balushahi Recipe in Hindi)

  • सबसे पहले एक कङाही लेंगे और उसमें चीनी डाल देंगे।
  • जितनी हम चीनी लेंगे उससे आधा हम पानी ले लेंगे।
  • हम इसे चलाते हुए चीनी पिघलने से पकाएंगे।
  • अब हम चाशनी को ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • अब हम एक बर्तन लेंगे और उसमें घी और पानी डाल देंगे।
  • ध्यान रहे हम जितना घी डालेंगे उतना ही पानी डालना होगा।
  • अब हम घी में बेकिग पाउडर और दही डाल देंगे।
  • इसे अच्छे से मिलाकर हम इसमें मैदा डाल देंगे।
  • हम इसे अच्छे से हाथ से गूंथ लेंगे।
  • फिर हम इसे 5 मिनट के लिए रख देंगे।
  • 5 मिनट बाद हम आटे को चार भागों में काट लेंगे।
  • फिर आटे का एक भाग लेंगे और उसे भी चार भागों में बाँट लेंगे।
  • फिर हम हाथों से आटे के टुकङों को गोल करके उसमें अंगूठे से छेद कर लेंगे।
  • इसी तरह हम सारी बालूशाही बना लेंगे।
  • अब हम एक कङाही लेंगे और उसमें तेल डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें बालूशाही डाल देंगे।
  • जब सारी बालूशाहियाँ नीचे से सुनहरे हो जाए तब हम इसे पलट देंगे।
  • हमें बालूशाही पकाने में 5 मिनट का टाइम लगेगा।
  • फिर हम बालूशाही को चाशनी में डाल देंगे।
  • हम बालूशाही को चाशनी में 4 मिनट तक रखेंगे।
  • 4 मिनट बाद हम बालूशाही को चाशनी से निकाल लेंगे।
  • इसी तरह हम सारी बालूशाहियाँ बना लेंगे।

ये भी पढ़ें

पोहा कैसे बनाएं

आम की आइसक्रीम कैसे बनाएं

स्वादिष्ट पेङा कैसे बनाएं

राजमा चावल कैसे बनाएं

राजमा कैसे बनाएं

बिस्कुट केक कैसे बनाएं