बादाम मिल्कशेक कैसे बनाएं – Badam Milk Shake

आपने अनेक प्रकार के मिल्कशेक पीएं होंगे। आज हम आपके लिए एक अलग तरह का मिल्कशेक लेकर आएं है। जी हाँ आज हम आपके साथ बादाम का मिल्कशेक (Badam Milk Shake) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। आप इसे आसानी से बना सकते है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

Badam Milk Shake

बादाम मिल्कशेक कैसे बनाएं (How to Make Badam Milk)

Contents

Badam Milk Shake

बादाम मिल्कशेक (Badam Juice) बनाने की सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 15-16 बादाम भीगे हुए
  • 2 चम्मच कस्टड पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • केसर के धागे
  • बारीक कटे सूखे मेवे

बादाम मिल्कशेक बनाने की विधि (How to Make Badam Milk Shake)

  • सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें आधा लीटर दूध डाल देंगेे।
  • जब दूध में दो उबाल आ जाए तब हम गैस को मध्यम कर देंगे, क्योंकि हमें दूध को गाढ़ा करना है।
  • जब तक दूध गाढ़ा होता है हम बादाम को पीसना शुरू करते है।
  • बीच-बीच में दूध को चलाते रहना है।
  • इसके लिए हम मिक्सी जार लेंगे और उसमें भीगे हुए बादाम डाल देंगे।
  • अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है तो आप एक बर्तन में पानी उबाले और उसमें बादाम डाल दें।
  • इससे बादाम का कवर उतर जाएगा।
  • अब हम मिक्सी जार में दो चम्मच दूध और डाल देंगे।
  • हम इसे अच्छे से पीस लेंगे।
  • अब हम एक कप दूध और लेंगे उसमें कस्टड पाउडर डाल देंगे।
  • फिर हम इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम उबलते हुए दूध में कुछ केसर के धागे डालेंगे।
  • इससे दूध का रंग बहुत ही अच्छा आएगा।
  • जब दूध में रंग आ जाए तब हम इसमें दूध डाल देंगे।
  • अब हम इसमें बादाम का मिश्रण डाल देंगे।
  • बादाम का मिश्रण डालने के बाद हम इसे 4-5 मिनट तक पकाएंगे।
  • 4-5 मिनट बाद हम इसमें कस्टड पाउडर वाला दूध डाल देंगे।
  • अब हम इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • 2-3 मिनट में बादाम शेक बिल्कुल तैयार है।

बादाम मिल्कशेक (Badam Milk) सर्व कैसे करें

  • बादाम मिल्कशेक को 2-3 घंटे ठंडा करें।
  • 2-3 घंटे बाद शेक को गिलास में डालें।
  • शेक के ऊपर सूखे मेवे डालें।
  • आप बादाम शेक के ऊपर कद्दूकस किया हुआ नारियल भी डाल सकते है।

 

ये भी पढ़ें

सेब का जूस कैसे बनाएं

चाॅकलेट मिल्कशेक कैसे बनाएं

तरबूज का जूस कैसे बनाएं

केले का मिल्कशेक कैसे बनाएं

अनानास का जूस कैसे बनाएं

खरबूजा मिल्कशेक कैसे बनाएं

घर पर कुल्फी कैसे बनाएं

चाॅकलेट आइसक्रीम कैसे बनाएं

वनीला आइसक्रीम कैसे बनाएं