Apple Juice – सेब का जूस कैसे बनाएं

फ्रेंड्स सेब का जूस हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसलिए डाॅक्टर सेब का जूस पीने की सलाह देते है। सेब का जूस हम घर पर भी बना सकते है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ सेब का जूस (Apple Juice) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह स्वादिष्ट और आसानी से बनाया जा सकता है। यह हमें बहुत से रोगों से बचाता है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

Apple Juice

Contents

सेब का जूस कैसे बनाते है – Apple Juice Kaise Banate Hain

Apple Juice

सेब का जूस बनाने की सामग्री

  • 3 सेब
  • 1 कप शक्कर
  • 2 चम्मच काला नमक
  • 1 गिलास पानी

सेब का जूस बनाने की विधि – Apple ka Juice Banane ki Vidhi

  • सबसे पहले में सेबों को अच्छी तरह धो लेंगे।
  • सेब को धोने के बाद हम इन्हें छिल लेंगे और सेब को छोटे-छोटे टुकङों में काट लेंगे।
  • अब हम एक मिक्स जार लेंगे और उसमें सेब के टुकङे डाल देंगे।
  • सेब के साथ-साथ हम इसमें चीनी, पानी और काला नमक भी डाल देंगे।
  • अब हम इसे अच्छे से पीस लेंगे।
  • फिर हम सेब के जूस में थोङा पानी ओर मिलाएंगे।
  • अब हम जूस को छान लेंगे।
  • इसके हम एक छलनी लेंगे और उसके नीचे एक साफ बर्तन रखेंगे।
  • अब हम जूस को छलनी में डालेंगे इससे साफ जूस नीचे चला जाएगा।
  • छलनी में बचे हुए जूस को हम चम्मच की सहायता से दबाकर निकाल लेंगे।
  • अब हमारा सेब का जूस बिल्कुल तैयार है।

सेब के जूस को सर्व कैसे करें – Apple Juice Recipe in Hindi

  • सबसे पहले जूस को गिलास में निकालें।
  • जूस के ऊपर थोङा काला नमक डालें।
  • जूस के गिलास पर सेब का एक पतला टुकङा लगाकर और टेबल पर सर्व करें।

सेब के जूस के फायदे – Benefits of Apple Juice

  • ·सेब का जूस पीने से हृदय संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है।
  • सेब का जूस लीवर को साफ रखता है।
  • यह जूस कोलेस्ट्राॅल कम करता है।
  • इससे हड्डियों में मजबूती मिलती है।
  • सेब का जूस पीने से कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • सेब का जूस पीने से कब्ज जैसी समस्याएँ नहीं होती है।
  • यह आँखों की रोशनी भी बढ़ता है।

ये भी पढ़े – Apple Juice

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं