Anar Juice – अनार का जूस कैसे बनाएं

अगर आप में खून की कमी है तो खून की कमी की पूर्ति करने के लिए सबसे पहले अनार का नाम लिया जाता है। अनार के जूस ना केवल खून की कर्मी पूरी करता है अपितु बहुत सी बीमारियों से हमें बचाता है। यह जूस पीने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ अनार का जूस (Anar Juice) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। इसे बच्चे भी आसानी से बना सकते है और यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है।

Anar Juice

Contents

अनार का जूस कैसे बनाएं – Anar ka Juice Kaise Banaen

Anar Juice

अनार का जूस बनाने के लिए सामग्री

  • 3 अनार
  • 2 टेबल स्पून चीनी
  • चुटकीभर काला नमक
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस

अनार का जूस बनाने की विधि – Anar ka Juice Banane ki Vidhi

  • सबसे पहले हम तीनों अनारों में से दाने निकालेंगे।
  • अब हम मिक्सी जार लेंगे।
  • फिर हम मिक्सी जार में अनार के दाने डालेंगे।
  • फिर हम मिक्सी में 7 चम्मच पानी डालेंगे।
  • अब हम मिक्सी में चीनी, काला नमक और नींबू का रस भी डाल देंगे।
  • अब हम अनार के दानों को अच्छी तरह पीस लेंगे।
  • 4 मिनट में हमारा जूस बन जाएगा।
  • अब हम इस जूस को छान लेंगे।
  • जूस को छानने के लिए हम एक छलनी लेंगे और उसके नीचे एक साफ बर्तन रखेंगे।
  • अब हम छलनी में जूस को डाल देंगे।
  • हम चम्मच की सहायता से छलनी में से जूस निकालेंगे और कचरा साइड कर देंगे।
  • हमारा जूस नीचे के बर्तन में एकट्ठा हो जाएगा और अनार के बीज छलनी में रह जायेंगे।
  • अब हमारा जूस बिल्कुल तैयार है।

अनार का जूस सर्व कैसे करें –  Anar Juice

  • अनार के जूस को गिलास में निकालें।
  • जूस के गिलास पर नींबू को पतला काटकर लगाएं।
  • आप चाहे तो अनार के जूस पर काली मिर्च भी डाल सकते है।

अनार के जूस के फायदे – Benefits of Pomegranate

  • अनार का जूस खून की कमी को दूर करता है।
  • इससे कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
  • इससे गैस आदि की समस्याएँ भी कम हो जाती है।
  • इससे खून साफ होता है और चेहरे में निखार आता है।
  • अनार के जूस में विटामिन सी पाया जाता है जिससे चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं निकलते है।
  • इससे दिमाग भी तेज होता है।

ये भी पढ़े – Anar Juice

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं