Vanilla Ice Cream – वनीला आइसक्रीम कैसे बनाएं

गर्मी के मौसम में वनीला आइसक्रीम खाना सभी को पंसद है। इस आइसक्रीम को हमें बाजार से लाने की जरूरत नहीं है यह आइसक्रीम हम घर पर भी बना सकते है। आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ वनीला आइसक्रीम (Vanilla Ice Cream) की रेसिपी शेयर कर रहे है, जो कि बिल्कुल बाजार की आइसक्रीम की तरह ही बनती है और इसे बनाना बहुत ही आसान है।

Vanilla Ice Cream

वनीला आइसक्रीम कैसे बनाते है  – Vanilla Ice Cream Kaise Banate Hain

Contents

Vanilla Ice Cream Recipe in Hindi

Vanilla Ice Cream

वनीला आइसक्रीम बनाने की सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 3 छोटे चम्मच वनीला कस्टड पाउडर
  • 7 बङे चम्मच चीनी
  • आधा कप दूध की मलाई

वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि – Vanila Ice Cream Banane ki Vidhi

  • सबसे पहले हम एक कङाही लेंगे।
  • उस कङाही में हम एक लीटर दूध डालेंगे।
  • गैस की आंच मध्यम (Medium) रहने देंगे और दूध पर एक उबाल आने देंगे।
  • जब दूध गर्म हो रहा हो तब हम 4-5 चम्मच दूध एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे। इसका उपयोग हम बाद में करेंगे।
  • जब दूध पर एक उबाल आ जाये तब हम इसे कम आंच पर लगभग 6-7 मिनट के लिए उबाल लेंगे।
  • जो 4-5 चम्मच दूध हमने अलग बर्तन में निकाला था उस दूध में हम कस्टड पाउडर डालेंगे।
  • दूध और कस्टड को अच्छी रह से मिला लें।
  • अब हम उबले हुए दूध में चीनी डालेंगे।
  • अब हमने जो कस्टड पाउडर और दूध को मिक्स करके रखा था उसको उबले हुए दूध में मिला देंगे।
  • कस्टड पाउडर डालने के बाद दूध को 3-4 मिनट और उबालें।
  • दूध को लगातार चलाते रहें।
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए तब गैस का ऑफ कर देंगे।

Ice Cream Banane Ka Tarika Hindi Me

  • अब हम इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • 7-8 मिनट बाद हमारा दूध और भी गाढ़ा हो जायेगा।
  • अब हम इसमें दूध की मलाई डालेंगे।
  • अब मलाई को अच्छे से दूध में मिक्स कर देंगे।
  • मलाई डालने से हमारी आइसक्रीम बहुत ही क्रीम वाली बनेगी।
  • अब हम एक बाॅक्स लेंगे।
  • उसमें सारे दूध को डाल देंगे।
  • अब हम इस बाॅक्स को ढक्कन से या प्लास्टिक सीट से ढक देंगे।
  • अब इसे हम 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे।
  • 3 घंटे बाद हमारी आइसक्रीम अच्छे से जम जायेंगी।
  • 3 घंटे बाद आप बाॅक्स को निकाल लें।
  • अब एक मिक्सी जार लें और उसमें आइसक्रीम को डाल दें।
  • फिर हम आइसक्रीम को ग्राइंड कर लेंगे।
  • आइसक्रीम को ग्राइंड करने से मिश्रण बिल्कुल बाजार की आइसक्रीम जैसा हो जाता है।
  • अब हम फिर से उसी बाॅक्स में आइसक्रीम को डालेंगे और उसे फ्रिज में रख देंगे।
  • 4-5 घंटे बाद हमारी आइसक्रीम तैयार है।

वनीला आइसक्रीम को सर्व कैसे करें-

  • आप एक सुंदर कटोरी लेकर उसमें आइसक्रीम को रखें।
  • आप आइसक्रीम को किसी भी शेप में काट सकते है।
  • आप आइसक्रीम के ऊपर डालने के लिए टूटी-फ्रूटी का उपयोग भी कर सकते है।
  • अगर आपको पसंद हो तो आप सूखे मेवों का उपयोग भी यहां कर सकते है।

ये भी पढ़े – Vanilla Ice Cream

काॅर्नफ्लोर क्या होता है

दाल मखनी कैसे बनाते है

पास्ता पिज्जा कैसे बनाएँ

पिज्जा कैसे बनाएं 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी कैसे बनाएं

संतरे का जूस कैसे बनाएं